ढलाई से पहले आंधी में उड़ गई मकान की शटरिंग
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
गरज चमक के साथ हुई बारिश और तूफानी हवाओं के चलते किसान समेत अन्य लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। गुरुवार को आई तेज आंधी के दौरान उसरहटा गांव में मकान की ढ़लाई से पहले छत की शटरिंग आंधी में उड़ गई। जिससे मकान मालिक को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

उसरहटा निवासी कामिल मकान निर्माण करा रहे हैं। मकान के छत की ढ़लाई के लिए शटरिंग का काम पूरा हो चुका था, वायरिंग के लिए पाइप भी बिछ चुकी थी। दो दिन बाद छत की ढ़लाई होनी थी। इससे पहले गुरुवार को तेज आंधी, आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान छत की शटरिंग व सरिया हवा के साथ उड़ गई, जो लगभग 20 मीटर दूरी पर जाकर गिरी। संयोग अच्छा था किसी तरह की जनहानि नही हुई।
















