पिकअप की टक्कर से फर्नीचर कारीगर की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

पिकअप की टक्कर से फर्नीचर कारीगर की मौत,मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

# एसडीएम के आश्वासन पर खुला जाम,चालक फरार,वाहन पुलिस ने लिया कब्जे में

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में सोमवार तड़के तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से 35 वर्षीय फर्नीचर कारीगर की मौत हो गई।हादसे से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर वाराणसी-जौनपुर मार्ग जाम कर दिया।करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।बाद में एसडीएम के आश्वासन पर परिजनों ने जाम समाप्त हुआ।पिंडरा बाजार निवासी मदन लाल विश्वकर्मा के पुत्र जय प्रकाश विश्वकर्मा उर्फ छोटू फर्नीचर का काम करते थे।
सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे वह घर के बाहर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे।इसी दौरान फूलपुर की ओर से तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर घर के पास खड़ी एक मैजिक से टकरा गई।टक्कर से मैजिक वाहन जयप्रकाश से जा भिड़ा,जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर दूर जा गिरे।परिजन और स्थानीय लोग तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले गए,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के विरोध में सुबह छह बजे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा आर्थिक सहायता की मांग की।सूचना पर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा और फूलपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया,जिसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता,पत्नी को विधवा पेंशन,दोनों बेटियों को इंस्पायर योजना का लाभ तथा अमूल कंपनी में रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुर्घटना में शामिल पिकअप को पुलिस ने कब्जे में लिया है,पुलिस के अनुसार पिकअप अमूल दुग्ध प्लांट से दूध लेकर वाराणसी की ओर जा रही थी।मृतक जयप्रकाश दो भाइयों में छोटे थे और फर्नीचर कारीगरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।उनके निधन से पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
Previous articleनिर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची की हत्या, दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?