दूल्हा हत्याकांड: मुख्य आरोपी से अब जेल में होगी पूछताछ, कोर्ट ने दी अनुमति

दूल्हा हत्याकांड: मुख्य आरोपी से अब जेल में होगी पूछताछ,कोर्ट ने दी अनुमति

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
              खेतासराय के चर्चित दूल्हा हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सफलता मिली है।मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद से अब जेल में पूछताछ का रास्ता साफ हो गया है।न्यायालय ने पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए जेल नियमों के तहत आरोपी से पूछताछ की अनुमति दे दी है।बताया जा रहा है कि हाल ही में प्रदीप बिंद ने पुलिस को चकमा देते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
इसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।अचानक हुए आत्मसमर्पण के चलते पुलिस आरोपी से रिमांड पर पूछताछ नहीं कर सकी। अब न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस जेल जाकर आरोपी से पूछताछ करेगी।
जांच अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश,वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जाएगी।
Previous articleपिकअप की टक्कर से फर्नीचर कारीगर की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
Next articleरिटायर्ड नायब तहसीलदार के घर लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?