बंद पड़े घर को चोरों ने खंगाला, एक लाख के जेवर व नकदी किया पार

बंद पड़े घर को चोरों ने खंगाला, एक लाख के जेवर व नकदी किया पार

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               डिहियां गांव में बंद पड़े घर को सोमवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चार कमरों के दरवाजे की कुंडी तोड़ भीतर घुसे चोर बक्से में रखे गहने और नकदी उठा ले गए। सूचना पर गांव पहुंचे गृहस्वामी के पुत्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप मिश्रा का परिवार मुंबई रहता है। यहां कभी कभार आना जाना होता था।घर पर उनका एक बेटा मयंक मिश्रा और बेटी रह रही हैं।
एक सप्ताह पूर्व दोनों भाई बहन घर में ताला लगाकर मामा के घर गए थे। रात में चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर भीतर घुस गये। अंदर चार कमरों के दरवाजे का ताला रेतकर चोरों ने कमरों में रखा तीन बाक्स तोड़ नकदी सहित लगभग एक लाख के गहने पार कर दिया। घटना के दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मयंक को दी। वह ननिहाल से घर पहुंचा और थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बाक्स में रखा सोने का एक जोड़ी झुमका, अंगूठी और चांदी के दो जोड़ी पायल समेत दस हजार नकदी चोर उठा ले गए।
Previous articleप्रेम संबंध में विवाद बना मौत की वजह
Next articleलेखपाल की मौत पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक, सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?