लेखपाल की मौत पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक, सौंपा ज्ञापन
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
हापुड़ जिले में तैनात लेखपाल की मौत पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले के लेखपालों ने शोकसभा का आयोजन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में लेखपालों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि मृतक लेखपाल पर झूठे आरोप लगाए गए।

अधिकारियों द्वारा इतना मानसिक दबाव डाला गया कि आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।ज्ञापन में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता, आश्रित को नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। संघ ने मांग की कि कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री जयशंकर यादव, शालिनी कटियार, त्रिभुवन यादव, सतीश कुमार, घनश्याम पटेल, बंशराज राव आदि रहे।

















