बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत,दूसरा गंभीर

# बरौद माइनर पुल के पास हुआ हादसा,परिजनों में मचा कोहराम

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के बरौद माइनर पुल के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया।गंभीर रुप से घायल अवनीश यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
भटौली गांव निवासी लक्ष्मण (35)पुत्र बिरजू रविवार को बाइक से नहर की पटरी के रास्ते सराय मोहिउद्दीनपुर की ओर जा रहा था।इसी दौरान बरौद माइनर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे राजधरपुर गांव निवासी अवनीश यादव पुत्र अजीत की बाइक से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।लक्ष्मण की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Previous articleबिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों पर छापा,तीन दिन में अभिलेख देने का निर्देश
Next articleकाश! घर न आया होता लक्ष्मण… माह भर पहले ही छुट्टी लेकर लौटा था
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?