बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों पर छापा,तीन दिन में अभिलेख देने का निर्देश

बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों पर छापा,तीन दिन में अभिलेख देने का निर्देश

खुटहन,जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
           क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित निजी क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डा. आरिफ खान ने पनौली और पिलकिछा बाजार में संचालित निजी क्लीनिकों का निरीक्षण किया।जांच के दौरान संचालकों से पंजीकरण समेत अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया।सभी को तीन दिन के भीतर अभिलेख सीएचसी पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
सीएचसी अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए या उपलब्ध कराए गए, दस्तावेज संतोषजनक नहीं पाए गए तो संबंधित क्लीनिक को सील कराने के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से बिना मान्यता और पंजीकरण के निजी चिकित्सा केंद्र संचालित करने वालों में खलबली मच गई है।
लगभग एक सप्ताह पूर्व भी सीएचसी अधीक्षक ने गोसाईपुर बाजार स्थित दो चिकित्सालयों और खुटहन बाजार के एक निजी चिकित्सालय का निरीक्षण किया था।इस दौरान संचालकों को तीन दिन के भीतर वैध अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। अधीक्षक के अनुसार,संबंधित संचालकों ने अभिलेख जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।उनकी मांग पर उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है।निर्धारित अवधि के बाद अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleकम्पोजिट शराब की दुकान में सेंध, 52 हजार का माल पार
Next articleबाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?