भाजपा नेता का गंभीर आरोप: केजरीवाल बनना चाहते हैं पंजाब के सीएम

भाजपा नेता का गंभीर आरोप: केजरीवाल बनना चाहते हैं पंजाब के सीएम          

नई दिल्ली।
तहलका 24×7
               दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाने की साजिश रच रहे हैं। केजरीवाल खुद पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाह रहे हैं और इसके लिए अब वो भगवंत मान पर आरोप लगाएंगे।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के आप विधायकों की बैठक दिल्ली में बुलाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे भगवंत मान को अयोग्य साबित कर खुद मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों से कहलवा रहे हैं कि वे अच्छे आदमी हैं और मुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं। सिरसा ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब में भगवंत मान सरकार महिलाओं को 1000 रुपये देने के वादे को पूरा करने में असफल रही है, नशे की बढ़ती समस्या को रोकने में नाकाम रही है और पंजाब की हालत और बदतर हो गई है, लॉ एंड आर्डर खराब हो गए हैं।
अब केजरीवाल भगवंत मान को ये सब कहकर मुख्यमंत्री पद से हटाना और खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। सिरसा ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से यह कहना चाहता हूं कि यह पंजाब है कभी गलती से सपना भी मत देखना। पंजाब के लोग किसी भी सूरत में ऐसा करने नहीं देंगे और आपको मुख्यमंत्री बनने नहीं देंगे।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान से आग्रह किया कि ऐसे काम हों इससे पहले सतर्क हो जाएं। केजरीवाल किसी के सगे नहीं हैं। कुमार विश्वास हों, चाहे एमएलए हों उन्होंने सभी के साथ धोखे किए हैं।
ये पंजाब के लोगों और आपके साथ धोखा करेंगे। जिसने दिल्ली को तबाह कर दिया , पंजाब को तबाही के तरफ ले जाए, ऐसा हम नहीं चाहते। ये कभी कोई पंजाबी बर्दाश्त नहीं करेगा। इसलिए मैं ये कहना चाहता हूं अरविंद केजरीवाल सपना मत पालना, ये सपना बहुत महंगा पड़ेगा।दूसरी तरफ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आप के अंदर सत्ता संघर्ष शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के समर्थक दिल्ली नेतृत्व के खिलाफ खड़े हो सकते हैं।
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने हाल ही में कहा था कि पंजाब का मुख्यमंत्री कोई हिंदू भी हो सकता है। उनका यह बयान दर्शाता है कि आप नेतृत्व केजरीवाल के लिए मुख्यमंत्री पद का रास्ता बना रहा है। कांग्रेस नेताओं ने ये भी कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के करीब 35 विधायक पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पंजाब में भ्रष्टाचारी गतिविधियों का भी खुलासा हो सकता है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लुधियाना की एक सीट अभी खाली है।
अरविंद केजरीवाल वहां से उपचुनाव लड़ सकते हैं, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो सके। ऐसे में कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी की कमजोर स्थिति का फायदा उठाने की भी तैयारी कर रही है। कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी के विधायकों की बगावत को हवा देने, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और नशे की समस्या जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति भी बना रही है।
Previous articleराहुल गांधी माफी मांगें वर्ना हिंदू धर्म से होंगे बाहर
Next articleजूनियर में साकिब-रैय्यान व सीनियर वर्ग में दीपक-गोलू की टीम रही विजेता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?