मंदिर में मूर्तियां खंडित करने पर ग्रामीणों में रोष, आरोपी गिरफ्तार

मंदिर में मूर्तियां खंडित करने पर ग्रामीणों में रोष, आरोपी गिरफ्तार

बीबीगंज, जौनपुर।
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7 
             कोतवाली क्षेत्र में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोडिला स्थित रेलवे फाटक के पास राधा-कृष्ण मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ एवं भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों को एक व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया। मामले की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने हमराहियों के साथ पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटे रहे। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगेलू चौहान पुत्र बुद्धू चौहान निवासी ताखा पश्चिम शिवपुर थाना शाहगंज के रुप में हुई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
Previous articleअनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे झोपड़ी में घुसा, सो रहे दम्पति गंभीर 
Next articleविदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी, न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?