मनीष हत्याकांड के चार आरोपित गिरफ्तार

मनीष हत्याकांड के चार आरोपित गिरफ्तार

पिंडरा वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              फूलपुर के भरथरा घमहापुर निवासी दोना पत्तल उद्यमी मनीष सिंह (36) की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।दूसरी तरफ गांव में सन्नाटा छाया रहा, पूरे गांव में पुलिस बल तैनात रही।बताते चलें कि रविवार की रात्रि में अपने कारखाने से घर जाते समय कार से एक महिला को धक्का लग गया,उसी बात को लेकर मनबढ़ों ने ईट व लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी।
घटना में 8 नामजद व 7 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में पुलिस ने चार आरोपितों को विभिन्न जगहों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।आरोपित मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति,अभिषेक उर्फ बुद्धू  सभी निवासी घमहापुर विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है।जल्द ही सभी आरोपित पुलिस के गिरफ्त में होंगे।वहीं दूसरी तरफ गांव में दूसरे दिन सन्नाटा दिखा।चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही
Previous articleआरबीआई के फैसले से पेटीएम शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों के 5800 करोड़ डूबे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?