मनोनीत सभासद ने पार्टी कार्यकर्ता और पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
मनोनीत सभासदों की शपथ ग्रहण के बाद सभासद श्याम जी गुप्ता का दर्द छलक पड़ा।उन्होंने नगर पालिका परिषद स्थित सभासद कक्ष में एक प्रेसवार्ता कर अपने ऊपर दर्ज मुकदमे पर जांच अधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़े किए,वहीं मामले में मुखर हुए पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को भी हद में रहने की सलाह दी।

पत्रकारवार्ता के दौरान श्री गुप्ता ने बताया कि व्यावसायिक लेनदेन पर पार्टी के द्वारा उनपर 16 मार्च को एक मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें जांच अधिकारी ने धाराओं में परिवर्तन करते हुए जेल भेज दिया।जिसके लिए कानूनी सलाह लेकर आगे की प्रक्रिया न्यायालय के द्वारा की जा रही है।चाय पत्ती के कारोबारी श्याम जी ने आरोप लगाया कि व्यापारी द्वारा खराब माल भेजा गया,जिसके कारण उसका पैसा रोक दिया गया है।

लेकिन उक्त लेनदेन के विवाद में पार्टी के कुछ कार्यकर्ता सच्चाई जाने बगैर अनर्गल बयानबाजी करके छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री व मनोनीत सभासद श्री गुप्ता ने कहा कि हम पर पार्टी के ऐसे लोग कीचड़ उछालने का प्रयास कर रहे हैं जो खुद कीचड़ में सने हुए हैं।कहा जो लोग भाजपा में रहकर हमेशा भीतरघात किए हैं,उनको विरोध करना शोभा नहीं देता।

















