महोत्सव में उद्यमी से लेकर शिक्षक तक हुए सम्मानित
पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7. पिंडरा महोत्सव के अंतिम दिन उद्यमियों, शिक्षकों, चिकित्सक व समाज सेवा करने वाले लोगों को मंच से सम्मानित किया गया। महोत्सव के मंच से राज्य पुरस्कार से सम्मानित कम्पोजिट स्कूल रमईपट्टी के कमलेश पांडेय, एग्रो पार्क करखियाव के अध्यक्ष व उद्यमी मनोज मद्धेशिया, आंनद जायसवाल, अभ्युदय सेवा समिति के दिलीप दुबे, गोवंश रक्षक सुल्तान अहमद, मेधावी छात्र छत्राओं के साथ कृषि व गोवंश के क्षेत्र में काम करने वालो को सम्मानित किया गया।

महोत्सव के दौरान परिसर में ही जगह जगह विधायक के जन्मदिन पर आधा दर्जन संस्थाओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बीईओ विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्टाल पर लगे केक को स्वयं विधायक ने केक काटा। जिसपर शिक्षकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं विकास विभाग द्वारा बीडीओ छोटेलाल तिवारी व एडीओ पंचायत अशोक चौबे के नेतृत्व स्मृति चिन्ह देकर ब्लॉक की तरफ से स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया। इस दौरान जेपी दुबे, मनीष पाठक, बबलू मिश्रा, दिलीप प्रधान, सुधीर सिंह, अतुल रावत, दिनेश सिंह, संदीप सिंह, अवधेश राय, अभिषेक राजपूत समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।

विधायक ने अपने जन्मदिन पर शिव कुमारी बालिका इंटर कालेज के 21 बिना माता पिता व गरीब तबके की बालिकाओं को आगे की पढ़ाई करने के लिए साइकिल दी। इस दौरान उन्होंने ने सैकड़ो गरीबों को कम्बल का वितरण किया।
















