एटीएम से लाखों के गबन का आरोपी गिरफ्तार

एटीएम से लाखों के गबन का आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7                                                            एचडीएफसी बैंक के एटीएम में 13 लाख 61 हजार रुपए गबन के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आकाश दुबे एटीएम में कैश लोडिंग का काम देखता था। उसने वाल्ट खोलकर पैसे चुराने वाले आरोपी को वाल्ट खोलने का पासवर्ड दिया था। आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

बताते चलें कि बीते साल अक्टूबर महीने में हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बनारस शाखा प्रमुख पवन अजमानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था 12 अक्टूबर को शशांक सिंह नामक शख्स ने शाहगंज एचडीएफसी बैंक के एटीएम का वाल्ट खोलकर 13 लाख 61 हजार रुपए चुराया और फरार हो गया। हिटाची कंपनी बैंकों के एटीएम में कैश लोडिंग का काम करती है। शाहगंज में आजमगढ़ रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में नकदी की आपूर्ति का जिम्मा भी उनके पास है।

यहां कंपनी के कर्मचारी शुभम सिंह और आकाश, संतोष दुबे नकदी लोडिंग का काम देखते थे। 10 अक्टूबर को उक्त एटीएम में 9 लाख रुपए की नकद आपूर्ति की गई थी। 11 अक्टूबर को सूचना मिली कि एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। 12 अक्टूबर को शशांक सिंह ने वाल्ट खोलकर पैसे चुरा लिए। उसे वाल्ट खोलने का पासवर्ड आकाश दुबे से मिला। आरोप था कि कर्मचारी शुभम सिंह की जनवरी में ही मृत्यु हो गई थी और शशांक सिंह उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर रहा था।

सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी आकाश दुबे पुत्र सन्तोष दुबे निवासी हरीपुर थाना जलालपुर जौनपुर को शनिवार को सुबह स्थानीय रोडवेज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सन्तोष कुमार शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, अमरनाथ यादव और अमन यादव शामिल रहे।

Previous articleमहोत्सव में उद्यमी से लेकर शिक्षक तक हुए सम्मानित
Next articleसमाधान दिवस पर प्रधान ने लेखपाल पर लगाए घूस लेने के गम्भीर आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?