मिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान
# महिलाओं व युवतियों को हेल्पलाइन व सुरक्षा उपायों की दी जानकारी
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के जेसी चौक पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली की महिला पुलिस टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान महिलाओं व युवतियों को सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।महिला पुलिसकर्मी वंदना और आरती ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में बताया।

उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर,आपातकालीन सेवाओं तथा पुलिस से त्वरित संपर्क के तरीकों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान आत्मरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया और महिलाओं को सतर्क एवं जागरुक रहने की सलाह दी गई।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

















