मीट व्यवसाईयों के अपहरण की अफवाह पर हलकान रहे लोग

मीट व्यवसाईयों के अपहरण की अफवाह पर हलकान रहे लोग

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
               गुरुवार अपराह्न क्षेत्र में अपहरण होने की अफवाह पर लोग हलकान रहे। मीडिया कर्मियों समेत लोग एक-दूसरे से जानकारी करने में लगे हुए थे।बाद में क्राइम ब्रांच द्वारा दो मीट व्यवसाईयों को उठाए जाने की पुष्टि के बाद अफवाहों पर विराम लगा।गौरतलब हो कि सुइथाकला गांव निवासी साकिब ऊर्फ निजामुद्दीन और शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का बड़ागांव निवासी एहसान रूधौली बाजार में मीट का व्यवसाय का काम करते हैं।
लगभग ढाई बजे के आसपास बिना वर्दी के पहुंचे क्राइम ब्रांच के लोगों द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर चल दिया गया।इधर दो मांस व्यवसाईयो के अपहरण की अफवाह उड़ गई। फिर क्या था मीडिया कर्मियों से लेकर आम लोग हलकान होकर मामले में एक दूसरे से जानकारी लेते रहे।मामले में विराम तब लगा,जब थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने उक्त कार्यवाही क्राइम ब्रांच द्वारा किए जाने की बात बताई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
Previous articleसाहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, गहने वापस मिले
Next articleमिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?