मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश मिश्र किए गए सम्मानित
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7. जिले के निवासी व मुंबई में नवभारत के ब्यूरो चीफ अखिलेश मिश्र के सम्मान में जौनपुर पत्रकार भवन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री मिश्र ने जिले के पत्रकारों के साथ पुरानी यादों को ताजा करते हुए वर्तमान पत्रकारिता पर चर्चा की।
सम्मान समारोह में पत्रकार शशिराज सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, सुशील स्वामी, राकेश पाण्डेय, अजीत सिंह, आदित्य भारद्वाज, प्रोफेसर आशाराम यादव, वीरेंद्र पाण्डेय, अजीत बादल, दीपक मिश्रा, विनोद विश्वकर्मा, आफताब आलम गुड्डू, वीरेंद्र चौहान, नीरज सिंह, सुनील सिंह समेत कई पत्रकारों ने अखिलेश मिश्र को माल्यार्पण और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।


















