योगी सरकार ने विवाहित महिलाओं को लेकर किया है एक बड़ा फैसला

योगी सरकार ने विवाहित महिलाओं को लेकर किया है एक बड़ा फैसला

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
              विवाहित महिलाओं के लिए राशन कार्डों में अपनी यूनिट का स्थानांतरण करवाना अब आसान होगा। सरकार ने इसके लिए नई गाइडलाइन बनाई है, जिससे विवाहित महिलाओं को अब मायके से अपनी ससुराल के राशन कार्ड में अपना नाम (यूनिट) जुड़वाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और न ही ससुराल के राशन कार्ड में उसकी यूनिट जुड़ने तक मायके के कार्ड से उसे निरस्त किया जाएगा।
सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग को इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है।खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने इसको लेकर खाद्य आयुक्त के साथ सभी जिलाधिकारियों और जिला पूर्ति अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि शादी के बाद महिला लाभार्थियों के नाम उसी जिले के दूसरे क्षेत्र में या फिर दूसरे जिले में उसकी सुसराल के प्रचलित राशन कार्ड में जोड़ने के आवेदन बड़ी संख्या में लंबित हैं। उनके यूनिट ट्रांसफर की प्रक्रिया को आसान बनाया जाए।
Previous articleछठी पुण्यतिथि पर समाजसेवी राजेश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Next articleकार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?