छठी पुण्यतिथि पर समाजसेवी राजेश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

छठी पुण्यतिथि पर समाजसेवी राजेश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              नगर स्थित जय मां अम्बे इण्डेन गैस सर्विस कार्यालय में स्वर्गीय राजेश सिंह की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान एजेंसी संचालक कुसुम सिंह एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय राजेश सिंह के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक संवेदनशीलता तथा पारिवारिक मूल्य को सैदव याद किया जाएगा। वे सदैव समाज के कमजोर वर्ग के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण रखते थे और लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। इस दौरान अजय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, पवन कुमार, चंद्र प्रकाश यादव व संदीप कुमार उपस्थित रहे।
Previous articleसनातन परंपरा को ध्वस्त करने के लिए देश विदेश की ताकतें सक्रिय: सुनील
Next articleयोगी सरकार ने विवाहित महिलाओं को लेकर किया है एक बड़ा फैसला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?