लूडो में हारने पर दोस्त की हत्या, आत्महत्या दिखाने को शव पेड़ पर लटकाया

लूडो में हारने पर दोस्त की हत्या, आत्महत्या दिखाने को शव पेड़ पर लटकाया                   

मेरठ।
तहलका 24×7
               लोहियानगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लूडो गेम में हारे 10 हजार रुपये को लेकर युवक ने 14 साल के किशोर की हत्या कर दी। उसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि किसी को उसपर शक ना हो और हत्या आत्महत्या लगे।
मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी अमन उर्फ इकराम (20) और मो. उमर दोनों लूडो खेलते थे। लूडो में उमर 10 हजार रुपये हार गया। अमन बार-बार उमर से लूडो में जीते हुए पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान उमर ने अमन को थप्पड़ मार दिया, इससे गुस्साए अमन ने पहले उमर की पिटाई की, फिर उसी के नाड़े से गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया।
पुलिस को लोहियानगर में एक पेड़ से लटके शव की सूचना मिली। जांच में पता चला कि मृतक उमर गार्डन कॉलोनी का रहने वाला था। फॉरेंसिक टीम की मदद और मृतक के फोन की कॉल डिटेल से पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस पूछताछ में अमन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजस्टिस वर्मा ने हाईकोर्ट जज के रूप में ली शपथ, गुपचुप तरीके ली गई शपथ पर बार ने जताई नाराजगी
Next articleपंचायत भवन को चोरों ने बनाया निशाना 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?