वाराणसी : WWE के ‘वीर महान’ ने लगाई काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी

वाराणसी : WWE के ‘वीर महान’ ने लगाई काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी

# सेल्फी लेने की प्रशंसकों में मची होड़

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
               WWE में भारतीय सुपरस्टार रिंकू राजपूत यानी वीर महान रविवार को वाराणसी पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के धाम में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। वीर महान ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अपने आप में अलग भव्यता का अहसास करा रहा है। इस दौरान उनके प्रशंसकों में सेल्फी लेने की होड़ रही। वीर महान ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। दर्शन-पूजन के बाद वो भदोही के लिए रवाना हो गए।
रिंकू राजपूत यानी वीर महान भदोही जिले के छोटे से गांव होलपुर के रहने वाले हैं। ट्रक ड्राइवर के पुत्र रिंकू भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति काफी आस्थावान हैं। WWE के रिंग में खूंखार दिखने वाले वीर महान रुद्राक्ष की माला पहनते हैं और माथे पर त्रिपुंड लगाते हैं। सीने पर बड़े अक्षरों से मां लिखा है, जबकि बाजू पर राम। जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है।
Previous articleनोयडा : साइबर ठगों की निगाहें अब ट्विटर और गूगल पर 
Next articleमेरठ : रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?