विकास कार्यों को लेकर मंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल
# 12 मांगों का सौंपा ज्ञापन, मंत्री ने दिए कार्यवाही के निर्देश
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
विकास कार्यों को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ स्थित सचिवालय में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार गिरीशचन्द यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाजसेवी एवं नगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने खेतासराय नगर पंचायत के 12 विभिन्न स्थानों पर सड़क, नाली, विद्युत पोल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल में सभासद अनिल प्रजापति, सुरेन्द्र पाण्डेय शामिल रहे।

मंत्री श्री यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी व डूडा के अधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए यह एक सकारात्मक कदम है और शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को इन कार्यों का लाभ मिलेगा।

















