विधायक ‘अमर रहे’ का नारा लगवाने पर शिक्षक की किरकिरी, वीडियो वायरल

विधायक ‘अमर रहे’ का नारा लगवाने पर शिक्षक की किरकिरी, वीडियो वायरल

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
              सोशल मीडिया पर बेसिक शिक्षा परिषद के एक शिक्षक इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षक द्वारा स्थानीय विधायक के लिए“अमर रहे” का नारा लगवाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।मामला सुइथाकला क्षेत्र में अंबेडकर जयंती के अवसर का होना बताया जा रहा है।
जहां सोंधी क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक कार्यक्रम के दौरान उत्साहित होकर नारेबाजी कराने लगे।इस दौरान उन्होंने स्वयं भी“विधायक अमर रहे”के नारे लगाए और वहां मौजूद बच्चों से भी ऐसा ही नारा लगवाया,जबकि कार्यक्रम में संबंधित विधायक मौजूद नहीं थे।कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया,जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसे लेकर बहस छिड़ गई है।कई लोग इसे चापलूसी बता रहे हैं, तो कुछ शिक्षक की भाषा और नारे के चयन पर सवाल उठा रहे हैं।दरअसल“अमर रहे”का नारा आमतौर पर शहीदों या दिवंगत व्यक्तियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है,जबकि जीवित व्यक्तियों के लिए“जिंदाबाद” कहा जाता है।इस अंतर को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।फिलहाल,इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है,लेकिन वायरल वीडियो ने शिक्षक को चर्चा के केंद्र में ला दिया।
Previous articleनदेसर शूटआउट केस: 24 साल बाद सभी आरोपी दोषमुक्त, अभय सिंह और विनीत सिंह को बड़ी राहत
Next articleराष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिशा सूचक बोर्ड का किया अनावरण 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?