राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिशा सूचक बोर्ड का किया अनावरण
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
जूनियर चैंबर इंटरनेशनल की जेसीआई शाहगंज संस्कार इकाई द्वारा नगर के आजमगढ़ मार्ग बाई पास पर प्रयागराज व सुल्तानपुर मार्ग के लिए लगाए गए दिशा सूचक बोर्ड का अनावरण बुधवार की सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत एन आचार्य ने किया। तत्पश्चात आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने संस्थान के द्वारा की जा रही सामाजिक गतिविधियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

कर्नाटक से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आचार्य ने बताया कि जेसीआई भारतवर्ष में 1200 शाखाओं के माध्यम से जनसरोकार के कार्यों में लंबे समय से कार्य कर रही है। संस्थान युवाओं के उत्थान,शिक्षा,आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने आदि मुद्दों पर कार्य करती है।इस वर्ष का मुख्य मिशन प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान है।

जिसके माध्यम से लोगों को जागरुक करने का अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष गौरव सेठ, मण्डल उपाध्यक्ष सूरज बग्गा,विनायक गुप्ता, स्थानीय अध्यक्ष रविशंकर चतुर्वेदी,पूर्व अध्यक्ष सीए बिजेंद्र अग्रहरि,सरफराज खान,सचिव अखिलेश पांडेय, इकरार खान,विक्रम सिंह, प्रीतम सिंह,विवेक गुप्ता, इम्तियाज नदवी आदि रहे।

















