विश्व पर्यावरण दिवस पर बसंती देवी आईटीआई में हुआ पौधारोपण
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कौड़िया गांव स्थित बसंती देवी आईटीआई परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान आम,लीची,नीम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण और लगातार बढ़ रहे तापमान को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पौधारोपण है।उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ,हरित एवं सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विकास जायसवाल,सुरेंद्र प्रजापति,राजेश यादव,कमलेश यादव, कन्हैया और रतन भंडारी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


















