दुकान पर जबरन कब्जे की कोशिश, डीएम से लगाई गुहार

दुकान पर जबरन कब्जे की कोशिश,डीएम से लगाई गुहार

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              शहर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी मो.हबीब उर्फ लालू ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी दुकान पर जबरन कब्जा किए जाने की आशंका जताई।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी दुकान और मकान पर अवैध रुप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
दिए गए प्रार्थना पत्र में मोहम्मद हबीब ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय मोहम्मद समीउल्लाह के नाम नगर पालिका अभिलेखों में दर्ज मकान संख्या-9ए से संबंधित दुकान पर उनका वैध कब्जा चला आ रहा है। आरोप है कि मोहल्ला वाजिदपुर उमर खां निवासी पूर्व सभासद अब्दुल मनान,उसके पुत्रों तथा पत्नी द्वारा काफी समय से उक्त संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित का कहना है कि 31 मई को दुकान खाली होने के बाद 1 जून की सुबह आरोपित लाठी-डंडा,लोहे की सरिया और अन्य सामान लेकर पहुंचे तथा दुकान में जबरन घुसने का प्रयास करने लगे।विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।किसी तरह जान बचाकर उन्होंने स्थानीय चौकी पर घटना की सूचना दी।
पीड़ित मोहम्मद हबीब ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर आरोपितों को दुकान और मकान में किसी प्रकार का हस्तक्षेप करने से रोकने तथा उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Previous articleसंविदा कर्मी से संबंध और उत्पीड़न के आरोप, ईओ के खिलाफ एसपी से शिकायत
Next articleविश्व पर्यावरण दिवस पर बसंती देवी आईटीआई में हुआ पौधारोपण 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?