विश्व पशु चिकित्सक दिवस पर डा. पालीवाल हुए सम्मानित
शाहगंज, जौनपुर।
सौरभ आर्य
तहलका 24×7
शनिवार को विश्व पशु चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सक डा. आलोक सिंह पालीवाल ने नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित राव क्लिनिक पर केक काटा। केक काटने के बाद सभी ने उन्हें बधा ई दी और बेजुबान जानवरों की सेवा में तत्पर रहने के लिए सराहना की।

इस मौके पर डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने कहा कि पशु चिकित्सक पूरी दुनिया में अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे पशु चिकित्सकों की हौसला अफजाई बेहद जरूरी है।

इस मौके पर एखलाक खान, राजेश चौबे, इकरार खान, राहुल राज मिश्र, डॉ. बालाजी राव आदि मौजूद रहे।








