वृंदावन के भागवताचार्य सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वृंदावन के भागवताचार्य सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

# मारपीट, लूट और छेड़छाड़ का गम्भीर आरोप

मथुरा।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                 वृंदावन के प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता के परिवार में कलह बढ़ती जा रही है। पिछले कई माह से संपत्ति में अपने हिस्से की मांग को लेकर लड़ रहीं उनके छोटे भाई की विधवा पत्नी ने भागवत प्रवक्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिछले दिनों पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उनकी शादी वृंदावन निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। पति की मृत्यु के बाद जेठ (भागवताचार्य) ने उनकी जायदाद पर अपना हक जमाना शुरू कर दिया। पीड़िता को वृंदावन छोड़कर अपने मायके वालों के साथ नोएडा या दिल्ली जाकर रहने को मजबूर कर दिया। इस बीच पीड़ित महिला ने जब-जब वृंदावन जाकर अपने स्वर्गवासी पति के पुश्तैनी मकान में रहकर अपना जीवन यापन करना शुरू किया, तब-तब उसके जेठ ने उनको गुंडों से धमका कर वहां से भगा दिया।

भागवताचार्य के दूसरे भाई की पत्नी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु होने के बाद भागवत प्रवक्ता ने उनको भी तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 13 नवंबर 2021 की रात जब वह अपनी देवरानी के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन कर लौट रहीं थीं, तब जेठ और जेठानी सहित कई लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए घर में प्रवेश करने से रोक दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान जेठ के गुंडों ने पीड़िता के गले से सोने चेन खींच ली। यह लोग आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। आरोपियों की यह हरकतें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हैं।
पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सोमवार की शाम भागवताचार्य, उनकी पत्नी के अलावा शिव नारायण मिश्रा, राजा पंडित व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए, मारपीट कर, लूटपाट व छेड़छाड़ करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि दोनों महिलाएं नोएडा में भी पुलिस से शिकायत कर चुकी हैं और मीडिया के समक्ष भी अपनी पीड़ा बता चुकी हैं।
Previous articleहैवान पति ने नहर में डुबोकर उतारा पत्नी को मौत के घाट
Next articleफिरोजाबाद : नाश्ते के 40 रुपये को लेकर हुआ विवाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?