11.1 C
Delhi
Saturday, January 24, 2026

वैदिक रीति-रिवाज के साथ 748 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, तीन जोड़ों को मौलाना ने पढ़ाया निकाह 

वैदिक रीति-रिवाज के साथ 748 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, तीन जोड़ों को मौलाना ने पढ़ाया निकाह 

# नवदंपतियों का जीवन सीता राम व राधा कृष्ण की तरह सुखमय हो: कुंवर हरिवंश सिंह 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के भव्य आयोजन से हुआ। 50 ब्राम्हणों ने वैदिक मंत्रो व सामाजिक रीति-रिवाज के बीच 748 जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में प्रवेश किया। वहीं तीन मुस्लिम जोड़ों को मौलाना राफे ने निकाह पढ़ाया।समाज कल्याण विभाग की ओर से हुए इस आयोजन में वर पारंपरिक जामा व वधुएं लाल साड़ी और गोटेदार चुनरी में सजे नजर आए।
सभी नवविवाहित जोड़ों को परिधान, उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बतौर अतिथि मंत्री धर्मवीर प्रजापति, श्याम राज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक रमेश सिंह, सोंधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, सुइथाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चंद्र तिवारी, खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया।
अपने संबोधन में पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी सम्मानपूर्वक कराने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह योजना महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जौनपुर के लोग पूरे देश में मेहनत और संस्कारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में लग रही एक बड़ी फैक्ट्री से कम से कम एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। कार्यक्रम सामाजिक समरसता की मिसाल रहा।
इस दौरान पवन शर्मा खाप लोक गायक, आल्हा सम्राट फौजदार सिंह की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। वहीं बहराइच से आए धर्मेंद्र राजभर द्वारा हाथ, घुटनों, सिर आदि से नारियल फोड़ कर और हाथ से पत्थर तोड़कर लोगों को रोमांचित किया। पहले दिन क्षेत्र से कर्मठी शिक्षकों, समूह की संचालिकाओं, अधिवक्ताओं, सफाई कर्मचारियों, पत्रकारों व मौजूद कलाकारों को सम्मानित किया। समारोह के समापन पर विधायक रमेश सिंह ने सभी अतिथियों तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संचालन विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडे व शिक्षक एवं कवि राहुल राज मिश्रा ने किया।इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, तहसीलदार आशीष सिंह समेत भारी संख्या में विभागीय अधिकारी व नगर के गणमान्य मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This