16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

व्यापारी की शादी बनी मिसाल, पांच गरीब जोड़ों ने भी लिए सात फेरे

व्यापारी की शादी बनी मिसाल, पांच गरीब जोड़ों ने भी लिए सात फेरे

# मूकबधिर जोड़े सहित सभी का हुआ कन्यादान

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              नगर के आदर्श भारतीय विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता की मिसाल बन गया। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी शिवम जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल परिणय सूत्र में बधने से पूर्व पांच जरुरतमंद जोड़ों का विवाह अपने निजी खर्च पर कराया।
दो दिनों से चली तैयारियों के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंच पर एक-एक कर पांचों जरूरतमंद जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। इनमें एक मूकबधिर जोड़ा भी शामिल रहा। बड़ी संख्या में नगरवासी, व्यापारी, समाजसेवी और परिजन समारोह के साक्षी बने।
विवाह करने वाले जोड़ों में सूरज पुत्र सिजोर निवासी आदिनाथपुर व गुंजन पुत्री मिठाईलाल निवासी सिधाई शाहगंज, दिव्यांग रवि पुत्र वीरेंद्र निवासी जमदहां संग मोना बिन्द पुत्री श्यामलाल निवासी झासेपुर, दिनेश पुत्र राम आसरे निवासी मझलीपट्टी मल्हनी संग लक्ष्मी पुत्री मालता निवासी मैनुद्दीनपुर, बृजेश राजभर पुत्र धनंजय राजभर निवासी भकुरा संग करिश्मा पुत्री चन्दूलाल निवासी डण्डसौली, अभिषेक बिन्द पुत्र संजय बिन्द निवासी कुत्तूपुर संग पूनम पुत्री विश्वनाथ निवासी तारगहना रहे।
समारोह के दौरान सभी जोड़ों को वस्त्र, वरमाला, मंगलसूत्र और आवश्यक विवाह सामग्री की व्यवस्था शिवम जायसवाल की ओर से की गई। मानवता से जुड़ी इस पहल ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम देर शाम तक शुभकामनाओं और मंगलगीतों के बीच चलता रहा।आयोजनकर्ता राजकुमार जायसवाल ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि आगे भी वे अधिक से अधिक जरुरतमंद लोगों की मदद कर ऐसे आयोजन को और बड़े स्तर पर करेें।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, चेयरमैन वसीम अहमद, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, मनीष गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, ईशान जायसवाल,  छोटेलाल गुप्ता, अजय साहू, राजकेसर, सत्यम साहू, एडवोकेट कुसुम सिंह आदि लोगों ने नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए मंगल कामना की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This