शिकायत करने पहुंचे पिता पुत्र को दबंगो ने पीटा, मुकदमा दर्ज

शिकायत करने पहुंचे पिता पुत्र को दबंगो ने पीटा, मुकदमा दर्ज

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में शिकायत करने पहुंचे पिता पुत्र को दबंगो ने पिटाई कर दी। जिससे हाथ पैर व सिर में गंभीर चोटें आई।पुलिस को दी गई तहरीर में पिंडरा बड़ा अहिरान निवासी पीड़ित पंकज यादव ने आरोप लगाया कि घर के सामने गिट्टी रखा हुआ था। जिसे कुछ युवक नुकसान पहुचा रहे थे।
कुछ दूरी पर रहने वाले जदवातारा हरिजन बस्ती निवासी आशीष, धर्मेंद्र व अज्ञात लोगों से जब इसकी शिकायत करने पीड़ित उनके घर पहुंचा तो उसे पीटने लगे। पुत्र के चिल्लाते व पीटते देख बचाने पहुंचे पिता रामधनी यादव को भी पीटने लगे। जब पीड़ित भाग कर घर में घुसे तो दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। जिससे उन्हें हाथ, पैर व सिर में गम्भीर चोटें आईं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद गम्भीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
Previous articleअमूल डेयरी में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
Next articleछात्रहित की लड़ाई लड़ेगी समाजवादी छात्र सभा: विनीत कुशवाहा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?