शिक्षक के निधन पर बीईओ ने परिजनों को सौंपा एक लाख रुपये का चेक
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक का निधन समाज की सबसे बड़ी क्षति होती है।वह ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय छताईंकला में तैनात शिक्षक हरे कृष्ण दास के आकस्मिक निधन पर उनके आवास गोसाईपुर पहुंचे थे।उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हरे कृष्ण दास के निधन से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा शिक्षक समाज आहत है।उनकी कमी परिवार और शिक्षा विभाग को सदैव महसूस होगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षक परिवार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा।53 वर्षीय हरे कृष्ण दास का लिवर ट्रांसप्लांट विफल होने के कारण 10 मई को निधन हो गया था।वह चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे।उनका इकलौता पुत्र अभिजात कृष्ण इसी वर्ष हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण किया है।स्वर्गीय दास ने वर्ष 2006 में चंदौली जनपद से शिक्षा विभाग में सेवा शुरु की थी।वर्ष 2016 में स्थानांतरण के बाद वह खुटहन ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय छताईंकला में कार्यरत थे।

इस दौरान ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा एकत्रित सांत्वना राशि एक लाख रुपये का चेक खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय ने स्वर्गीय शिक्षक के पुत्र अभिजात कृष्ण को सौंपा।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार यादव,रोहित सिंह, सुधीर यादव,रामचंद्र यादव,आशीष यादव,प्रेमचंद यादव,सत्येंद्र यादव, विनय यादव,अवधेश यादव,प्रकाश चंद्र,इंदु बिन्द,वीरेंद्र बघेल,धनंजय यादव,वीरेंद्र प्रताप मौर्य,शमशेर बहादुर पाल,कुतुबुल्लाह,पंकज कुमार, संतोष कुमार,ज्योत्सना यादव,विवेकानंद यादव,नीरज सिंह,अवनीत सिंह के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।
















