शेयर बाजार में गिरावट,सेंसेक्स 400 अंक टूटा

शेयर बाजार में गिरावट,सेंसेक्स 400 अंक टूटा

मुंबई। 
तहलका 24×7 
               वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला।शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटकर 74,883.79 पर पहुंच गया,जबकि एनएसई निफ्टी 132.90 अंक की गिरावट के साथ 23,173.55 पर कारोबार करता दिखा।
अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।नैस्डैक 2.38 प्रतिशत और एसएंडपी 500 1.74 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही,जिससे निवेशकों का रुझान सतर्क बना रहा।पश्चिम एशिया में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है।ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है,जिसका असर बाजार की धारणा पर पड़ा है।
बाजार में रियल्टी,मेटल,पीएसयू बैंक और ऑटो सेक्टर में दबाव रहा।एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज शेयरों ने सूचकांकों को नीचे खींचा। हालांकि आईटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में हल्की खरीदारी देखी गई।टीसीएस व इन्फोसिस में मामूली बढ़त दर्ज की गई।विश्लेषकों के अनुसार निफ्टी के लिए 23,000-23,050 का स्तर अहम सपोर्ट है,जबकि 23,500 पर प्रतिरोध बना हुआ है।विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है,जबकि घरेलू निवेशक बाजार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
Previous articleपेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी
Next articleमक्का तोड़ने के विवाद में वृद्ध की हत्या, गांव में तनाव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?