संविधान देता है सुरक्षा और अधिकार, शिक्षा से बदलता है भविष्य : सांसद प्रिया सरोज

संविधान देता है सुरक्षा और अधिकार,शिक्षा से बदलता है भविष्य : सांसद प्रिया सरोज

# प्राथमिक विद्यालय जमापुर में सांसद बच्चों से हुईं रूबरू,बैग व स्टेशनरी वितरित कर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

पिंडरा,वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने शुक्रवार को पिंडरा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जमापुर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने बच्चों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया,उनसे संवाद किया और संविधान तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि”संविधान हमें सुरक्षा के साथ हक और अधिकार देता है।
संविधान की बदौलत ही आज सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अधिकार मिला है।”उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने कक्षा पांच की छात्राओं अनन्या पटेल और प्रियांशी यादव से डॉ. भीमराव आंबेडकर,विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और पढ़ाई के संबंध में प्रश्न पूछे।
छात्रा अनन्या पटेल ने डॉ. आंबेडकर का संदेश,”पैर में जूते न हों, लेकिन हाथ में किताब होनी चाहिए,”सुनाया, जिससे सांसद काफी प्रभावित हुईं।बच्चों की हाजिरजवाबी और ज्ञान से प्रसन्न सांसद ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को नैतिक,सामाजिक और सांस्कृतिक संस्कार भी दिए जाने चाहिए।करीब एक घंटे तक विद्यालय में रुककर उन्होंने कक्षाओं,स्मार्ट क्लास,पुस्तकालय और रसोईघर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के 118 नामांकित विद्यार्थियों में से उपस्थित 110 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरित कर उन्हें पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने रसोइयों से मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की भी जानकारी ली।इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद पटेल, बीडीसी अध्यक्ष मनोज यादव,नौशाद खां,वंशनरायण पटेल,राजेंद्र पटेल,गुलाब पटेल,कुर्बान अली सहित विद्यालय के शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleसिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत
Next articleअमन यादव ने NEET-UG 2026 में लहराया परचम, क्षेत्र का बढ़ाया मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?