सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत, साथी की भी गई जान

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत,साथी की भी गई जान

झांसी/प्रयागराज। 
तहलका 24×7 
              माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) की गुरुवार सुबह झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।हादसे में उसके एक साथी की भी जान चली गई,जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।पुलिस के अनुसार,अबान अहमद अपने चार साथियों के साथ एसयूवी कार से प्रयागराज से झांसी जा रहा था।
बताया जा रहा है कि वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था।इसी दौरान झांसी के पुंछ थाना क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया।हादसा इतना भीषण था कि अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरु कराया।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है,हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2023 में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।अब सड़क हादसे में सबसे छोटे बेटे अबान की मौत के बाद एक बार फिर अतीक का परिवार चर्चा में आ गया है।
Previous articleसर्वसम्मति से हुआ शाखा कार्यकारिणी का गठन, पन्नालाल वर्मा बने शाखाध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?