सपा के तीनों बागी विधायक यूपी विधानसभा से असंबद्ध सदस्य घोषित
लखनऊ।
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए गए विधायकों को यूपी विधानसभा से असंबद्ध घोषित कर दिया गया। इस संबंध में विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि सपा ने मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इन सभी विधायकों ने बीते साल हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी, और भाजपा के उम्मीदवारों का समर्थन किया था, जिसके बाद उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए कार्रवाई की गई थी।








