निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 119 लोगों का हुआ उपचार
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन द्वारा अनौरा में एम. स्वास्थ्य शलूसन प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के निदेशक भैयालाल पटेल ने संस्था के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। संस्था की सहायक निदेशक बैजंती पटेल ने संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर कुल 119 महिला, पुरुष व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फाउंडेशन के वित्तीय निदेशक शनि कुमार रंजन, परियोजना कोऑर्डिनेटर गौतम, आजाद सिंह, डॉ. रवि सिंह, ज्योति वर्मा, दीपक चौहान, ग्राम पंचायत अधिकारी विरेन्द्र कुमार, संजू राजभर, मनोज कुमार, पिंकी मौर्या, पूजा शर्मा, प्रशान्त कुमार, ईश्वरलाल, विकास कुमार, आकाश कुमार, रंजीत , ओमप्रकाश पटेल आदि रहे।

















