29.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

सहारनपुर में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष, पांच लोग घायल

सहारनपुर में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष, पांच लोग घायल

# पुलिस के सामने हुआ पथराव, एक पुलिसकर्मी चोटिल

सहारनपुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                 जनपद में गागलहेड़ी के गांव बडूली में बुधवार की रात अनुसूचित जाति व त्यागी बिरादरी के लोगों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी होती रही। संघर्ष में दोनों तरफ के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी पत्थर लगने से चोटिल हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष के बाद से बाद गांव में तानव की स्थिति बनी हुई है।
नागल थाना क्षेत्र के इस गांव में मंगलवार की शाम दोनों पक्षों के बच्चों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। उस वक्त तो मामला निपट गया था, लेकिन बुधवार रात दस बजे दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष बीनू सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर भी आपस में भिड़ रहे ग्रामीणों पर कोई असर नहीं हुआ और वे पुलिस की मौजूदगी में पथराव करते रहे। एक पुलिसकर्मी भी पत्थर लगने से चोटिल हो गया। बताया गया कि मारपीट और पथराव में दोनों तरफ के पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। वहीं पुलिस द्वारा लाठियां फटकारे जाने के बाद दोनों पक्षों के लोग तितर-बितर हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This