सुल्तानपुर : उनुरखा में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
कादीपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
अखण्डनगर विकास खण्ड के उनुरखा ग्राम सभा में शनिवार को श्रीराम जानकी मंदिर उनुरखा में बड़ी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। रात 12 बजे मुरली मनोहर का जन्म होते ही सोहर और जयकारे के साथ पूरा उनुरखा ग्राम हुआ भक्ति मय हो गया। “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की” की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
बताते चलें कि श्रीराम जानकी मंदिर उनुरखा प्राचीन मंदिर है जहां पर हर वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर के पुजारी राजाराम महराज ने बताया कि इस साल रोहिणी नक्षत्र 20 अगस्त 2022 को सुबह 1 बजकर 53 मिनट पर शुरू हुआ और 21 अगस्त 2022 को सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर खत्म हुआ उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था जिस कारण जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र का काफी महत्व होता है।



















