जौनपुर : पेंशनधारक अपना आधार व मोबाइल नंबर कराएं अपडेट, तभी मिलेगी पेंशन

जौनपुर : पेंशनधारक अपना आधार व मोबाइल नंबर कराएं अपडेट, तभी मिलेगी पेंशन

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              सभी वृद्धा एवं विधवा पेंशनधारक अपना मोबाइल नम्बरऔर आधार नम्बर अपडेट करा लें तभी उनको अब पेंशन मिल पाएगी यह जानकारी खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने दी है। पेंशन विवरण में मोबाइल नम्बर और आधार नम्बर अपडेट कराने के बाद ही पेंशन की अगली क़िस्त उनके खाते में भेजी जायेगी।

खण्ड विकास अधिकारी ने बताया है कि अपने मोबाइल नम्बर तथा आधार नम्बर को आनलाइन करा लें। यह किसी भी सहज जन सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के कम्प्यूटर से किया जा सकता है। उन्होंने बताया है कि अभी तक विधवा व वृद्धा के 4641 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रणजीत सिंह ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए लोग लोग अपने ग्रामपंचायत के पंचायत मित्र से सम्पर्क कर सकते हैं।
Previous articleसुल्तानपुर : उनुरखा में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Next articleजौनपुर : साल भर से बंद पड़ी है एक्सरे मशीन, हलकान हो रहे हैं मरीज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?