सुल्तानपुर : कवि मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’ को संस्कार भारती ने किया सम्मानित
# गुरु पूर्णिमा सप्ताह पर वरिष्ठ साहित्यकार के आवास पहुंच कर दिया सम्मान
कादीपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
साहित्य, संस्कृति व कला के क्षेत्र में देश की चर्चित संस्था संस्कार भारती ने वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’ को सम्मानित किया है। मंगलवार को संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष चन्द्रभूषण द्विवेदी, जिला महामंत्री चिंतामणि शर्मा, कोषाध्यक्ष राम चरित्र पाण्डेय व उपाध्यक्ष उपमा शर्मा साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’ के आवास ‘विक्रम भवन’ पहुंचे। जहां इन लोगों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर कवि जटायु को सम्मानित किया।



















