सुल्तानपुर : मानवता का कर्म ही सबसे बड़ा धर्म- रवि ठाकुर
# देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में जरूरतमंदों को वितरित किया गया कम्बल
बेलवाई।
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
शिवधाम बेलवाई स्थित बंशायन भवन में देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में विगत 12 वर्षो की भांति इस वर्ष भी संस्था अध्यक्ष देव नारायण सिंह की माता स्व. रमा सिंह जी की प्रेरणा से इस कड़ाके की ठंड में 251 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि मुम्बई पुलिस के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर रवि ठाकुर एवं थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके की।

सबके कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना “है ईश सब सुखी हो” करने के बाद शिव नारायण सिंह, अनिल सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। उपस्थित सभी जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करते हुए रवि ठाकुर ने कहा कि यह कम्बल वितरण का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है। सरकार के साथ साथ हम सभी को भी सेवा कार्य मे आगे आना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. आरपी सिंह, विजय सिंह, कतारु बिन्द, पिंटू प्रधान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मो असलम, दीपक सिंह पत्रकार, अविनाश सिंह, उमादत्त तिवारी, मुन्ना सिंह, उमेश दुबे समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। अंत मे संस्था सचिव दिलीप मोदनवाल ने आये हुए लोंगो के प्रति आभार व्यक्त किया।
















