जौनपुर : खामियों पर जताई नाराजगी तो बेहतर काम पर दिखे संतुष्ट

जौनपुर : खामियों पर जताई नाराजगी तो बेहतर काम पर दिखे संतुष्ट

# डीसी मनरेगा ने सात गांवों का किया औचक निरीक्षण

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के सात गांवों का औचक निरीक्षण किया। मनरेगा से कराए जा रहे कामों में जहां कुछ खामियां मिलीं वहां पर नाराजगी तो जहां काम की गुणवत्ता अच्छी रही वहां संतुष्टि जाहिर किया। एक सप्ताह में खामियों को सुधरने हेतु तकनीकी सहायक अजय सिन्हा को निर्देशित किया।
दोपहर में अचानक ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव पहुंचे डीसी ने यहां निर्माणाधीन सीसी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां फिनसिंग सही न पाये जाने पर नाराजगी जाहिर किया। उसके बाद वे नदौली गांव में सीसी रोड, निजमापुर में पंचायत भवन, पक्की नाली व सीसी रोड, अक्खीपुर में पक्की नाली व सीसी रोड, मोहिउद्दीनपुर और लोनियापट्टी में सीसी रोड, लोढ़िया और भिवरहा में सीसी रोड देख संतुष्टि जाहिर किया। वहीं कसियापुर में बनायी गई पक्की नाली की गुणवत्ता देख डीसी प्रसन्न दिखे।
निरीक्षक के दौरान डीसी ने कहा कि जाबकार्ड वेरीफिकेशन और आधार फीडिंग 31 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण होना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई निश्चित है। बीडीओ वीरभानु सिंह को सख्ती से निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत मित्रों का सभी रजिस्टर पूर्ण रूप से अपडेट होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कई पंचायत मित्रों में यह खामी नजर आयी है। इस मौके पर तकनीकी सहायक अभिषेक सिंह, नरेगा अकाउंटेंट राहुल मिश्रा, जेई अखिलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
Previous articleसुल्तानपुर : मानवता का कर्म ही सबसे बड़ा धर्म- रवि ठाकुर 
Next articleजौनपुर : वीभत्स ! चार माह के बच्चे को कुत्ते ने नोच डाला 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?