सुल्तानपुर : मामूली कहासुनी पर बेटे ने मां को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

सुल्तानपुर : मामूली कहासुनी पर बेटे ने मां को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                  बढ़ौनाडीह गांव में सोमवार की रात मामूली कहासुनी के बाद एक बेटे ने अपनी मां की डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पिता के अनुसार आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

बढ़ौनाडीह निवासी शनि कुमार की सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी मां आशा देवी (55) पत्नी राम जियावन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। मां ने शनि कुमार को डाटा-फटकारा था। इसके बाद मां आशा हैंडपंप पर बर्तन धुल रही थी। इस बीच शनि कुमार डंडा लेकर वहां पहुंचा और मां को इस कदर पीटा कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पिता राम जियावन मजदूरी करके रात में घर पहुंचे तो उन्हें छोटे बेटे व बेटी ने पूरी घटना बताई। राम जियावन ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी।

पुलिस ने शनि कुमार (35) को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा के मुताबिक आरोपी शनि कुमार के पिता ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। उसका इलाज चल रहा है। राम जियावन के परिवार में पत्नी आशा देवी के साथ ही बड़ा बेटा शनि (35), बेटी सेजल (12) और छोटा बेटा सौरभ (8) हैं।
Previous articleआजमगढ़ : खाना न बनाने पर बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : 632 आयकरदाताओं ने वापस किया पीएम किसान सम्मान निधि का 30 लाख
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?