सुल्तानपुर : वाद-विवाद प्रतियोगिता में नवनीत व सोनम अव्वल
# केएनआई के असिस्टेंट प्रोफेसर विपिन शर्मा ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
शहर के सुपर मार्केट स्थित जनपदीय संग्रहालय में शुक्रवार को स्मार्टफोन वरदान-अभिशाप विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विषय के पक्ष में बोलने पर नवनीत सिंह व विपक्ष में बोलने पर सोनम जायसवाल को प्रथम पुरस्कार दिया गया, अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


















