आजमगढ़ : डिवाइडर से टकराकर डंपर बना आग का गोला, जिंदा जले चालक व खलासी
रानी की सराय।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
कस्बा के समीप बृहस्पतिवार की देर रात आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर आग का गोला बन गई। डंपर में चालक व परिचालक बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से झुलस गए। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।


















