स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन मीटिंग में तकनीकी गड़बड़ी से हड़कंप,जांच शुरु
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
स्वास्थ्य विभाग की एक ऑनलाइन बैठक के दौरान अचानक तकनीकी गड़बड़ी सामने आने से अफसरों में हड़कंप मच गया।सूत्रों के अनुसार,जूम प्लेटफॉर्म पर चल रही मीटिंग के बीच स्क्रीन पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाई देने की बात सामने आई, जिससे बैठक में मौजूद अधिकारी असहज हो गए।

बताया जा रहा है कि मीटिंग में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी जुड़े हुए थे।घटना होते ही कुछ अधिकारियों ने तत्काल लॉगआउट कर लिया,जबकि तकनीकी टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर मीटिंग का नियंत्रण अपने हाथ में लिया।प्रारंभिक स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि या तो मीटिंग आईडी हैक हुई या स्क्रीन शेयर फीचर का दुरुपयोग किया गया।

हालांकि,अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।सूत्रों के मुताबिक मामले की शिकायत साइबर सेल में की गई है और पूरे प्रकरण की जांच शुरु कर दी गई है।घटना के बाद विभाग में हलचल का माहौल रहा। फिलहाल विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

















