अंजुमन मजलूमिया के नेतृत्व में निकाला गया 8 रबी अव्वल का जुलूस

अंजुमन मजलूमिया के नेतृत्व में निकाला गया 8 रबी अव्वल का जुलूस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   अय्यामे अजा की आखिरी तारीख को शहर में जुलूस निकाला गया। अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी कर इमाम हुसैन को याद किया। इससे पहले मंगलवार को रातभर लोगों ने अपने घरों में नौहा मातम किया। कई इलाकों के इमाम चौक पर ताजिया भी रखा गया। हर घरों और इमामबाड़ों से यही सदा आ रहीं थी। अलविदा हुसैन मेरे अलविदा हुसैन, सालभर जो जिएगा वो फिर रोएगा। नौहाख्वानी के साथ लोगों ने अश्कों का नजराना पेश “किया।बुधवार को शहर के रासमंडल स्थित सैयद गुलाम अब्बास के इमामबाड़े से अलम, तुर्बत का जुलूस निकाला गया। जुलूस की मजलिस को बिहार के मौलना सैय्यद अबूजर अली ने खिताब किया। कहा कि इमाम हुसैन ने जुल्म के आगे झुके नहीं बल्कि उससे लड़कर अपनी शहादत पेश कर दी।

जुलूस अब्बास मंज़िल से निकल कर हाजी इनाम अली मरहूम के दरवाज़े पहुंचा इसके बाद वहा एक तकरीर हुई जिसको डॉ कमर अब्बास ने खिताब किया। तकरीर के फौरन बाद बीबी सकीना का ताबूत निकाला गया जिसको दुल दुल से मिलाया गया। इस दौरान लोगों ने जियारत किया। जुलूस में तकरीर डा. कमर अब्बास ने खिताब किया। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ सिपाह में जाकर खत्म हुआ। रास्ते में एक तकरीर जनाब हसन जाफर ने खिताब किया। जुलूस नबी साहब जाकर संपन्न हुआ। अल्वेदाई तकरीर बेलाल हसनैन ने किया। जुलूस में शहर के नामचीन हस्तियां शमशीर हसन, डा दिलगीर हसन, शाहिद हुसैन, नुसरत हुसैन, मोहसिन जैदी, मीसम ज़ैदी, यावर हुसैन, मुजम्मिल हसन, शजर हसन, एहतेशाम हुसैन, बब्बी खां, नसीम जैदी, हैदर अली, फैसल हसन तबरेज, जुहैब हसन, अफरोज आबीश, इमाम सनी, अनम हसन, सुल्तान हैदर अली, कैसर जैदी, अहमद रजा आजाद, आसिफ रिजवी पिंकू राजा, सरवर ज़ैदी, ताजदार हुसैन इत्यादि लोग मौजूद रहे। जुलूस में आए हुए सभी मोमिन का शुक्रिया गौहर अली जैदी और एहतेशाम अली बब्बी खां ने अदा कियायह जानकारी मीडिया प्रभारी तामीर हसन शीबू ने दी।
Previous articleराज दरबार में शाही परंपरा के अनुरूप राजा ने किया शस्त्र पूजन
Next articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, साथी घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?