जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, साथी घायल

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, साथी घायल

बीबीगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                  चौकी क्षेत्र अंतर्गत कलान चौराहे के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक का साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। मृतक और घायल कानपुर देहात जिले के रहने वाले हैं। उनकी बाइक सड़क किनारे रखे रेल लाइन पर लगने वाले स्लीपर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर क्षेत्र के किलकिल गांव निवासी अरविंद पुत्र श्रवण कुमार (25) और दीपक पुत्र मूलचंद (30) फैजाबाद रोड से शाहगंज की तरफ आ रहे थे।

बताते हैं कि कलान चौराहे के पास रेल लाइन बनाने के लिए सीमेंट के स्लीपर रखे गए हैं। दोनों युवकों की बाइक उन स्लीपर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में पड़ने की वजह से वहां की पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी है।
Previous articleअंजुमन मजलूमिया के नेतृत्व में निकाला गया 8 रबी अव्वल का जुलूस
Next articleजौनपुर : हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ शाहगंज का एतिहासिक दशहरा का मेला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?