अंत्योदय योजना के तहत आज से वितरित होना वाला राशन स्थगित

अंत्योदय योजना के तहत आज से वितरित होना वाला राशन स्थगित

लखनऊ। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
               प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अंत्योदय योजना के तहत शुक्रवार से शुरू होने वाला अगस्त माह का राशन वितरण स्थगित कर दिया गया है। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद अनिल दुबे ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। जल्द ही वितरण शुरू करने की नई तारीख बताई जाएगी।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अंत्योदय योजना के तहत अगस्त माह का खाद्यान्न (चावल) 14 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक वितरित कराया जाना था। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी भी कर ली थीं। लेकिन अब इसे स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
Previous articleअंबेडकरनगर में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, लोग भूखे पेट गुजार रहे हैं दिन
Next articleसपा करेगी 21 अक्तूबर को पूरे यूपी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?