अंबेडकरनगर : विद्यालय का निर्माणाधीन छज्जा ढहने से युवक की दर्दनाक मौत 

अंबेडकरनगर : विद्यालय का निर्माणाधीन छज्जा ढहने से युवक की दर्दनाक मौत 

जलालपुर।
रवि धौरवी 
तहलका 24×7 
         कोतवाली क्षेत्र के मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज नई बाजार के निर्माणाधीन गेट का छज्जा गिरने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार दोपहर की है।
बताया जाता है कि मंगुराडिला निवासी राम अनुज (19) निर्माणाधीन गेट के छज्जे की सफाई कर रहा था। इसी बीच अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह उसे मलबे से निकालकर सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर घटना से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।
Previous articleसड़क हादसों में रिटायर्ड दारोगा समेत चार की मौत, एक घायल
Next articleआजमगढ़ में चला कानून का हंटर, कप्तान के तेवर देख अपराधियों में बढ़ी बेचैनी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?